Last Updated on September 24, 2023 11:53 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से नौ वंदे भारत रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इन रेलगाडियों से देश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। वंदे भारत ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला दी है। वंदे भारत एक्सप्रैस अच्छी तरह से अपने उद्देश्य को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत रेलगाडियां नए भारत, नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है। एक दिन वंदे भारत देश के हर हिस्से को जोडेगी। आधुनिक संपर्क सुविधा का यह शुभ अवसर है।
