Last Updated on August 20, 2023 8:12 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रदेश में हाल में तेज बारिश, बादल फटने और भू-स्खलन से जुडी घटनाओं से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। राज्य में भारी बारिश से जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, यातायात और अन्य आवश्यक संसाधनों पर असर पड़ा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कृषि और बागवानी सहित आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।