Last Updated on May 5, 2025 9:42 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन चक्र-वी के अंतर्गत डिजिटल गिरफ्तारी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कथित तौर पर अधिकारियों के रूप में पीड़ित से 7 करोड 67 लाख रुपये की उगाही की।
इससे पहले अप्रैल में ब्यूरो ने देश भर में छापेमारी कर साइबर अपराधों के लिए सिम कार्ड और बैंक खातों की आपूर्ति करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
हाल ही में मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीबीआई ने आरोपियों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं। अदालत ने दो आरोपियों को आठ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
