Last Updated on February 26, 2026 9:58 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के पॉल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन को सरकार एक अभियान के रूप में शुरू कर रही है। डॉ. पॉल ने कहा कि यह वैक्सीन 14 वर्ष तक की बालिकाओं को दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रजनन जीवन से पहले बालिकाओं को इस बारे में जानकारी हो और टीकाकरण के माध्यम से उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें।