Last Updated on March 3, 2026 7:54 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बीच, सरकार ने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर भारत के लिए ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित की है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा आयातक, चौथा सबसे बड़ा शोधक और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। देश के पास मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त ऊर्जा भंडार हैं।
मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे अल्पकालिक व्यवधानों से निपटा जा सके।
पश्चिम एशियाई क्षेत्र में उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर, मंत्रालय ने पूरे देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और भंडार की स्थिति की निरंतर निगरानी करने और भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।
इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने मौजूदा परिस्थितियों में देश की तैयारियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी।
