Last Updated on March 3, 2026 7:52 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में इटली के राजदूत अंतोनियो बार्तोली से भेंट की।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने बताया कि बैठक में दोनों पक्षों ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में भारत-इटली सहयोग मजबूत करने, नवाचार साझेदारी और प्रौद्योगिकी सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की भेंट दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों की प्रगति और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

श्री रिजिजू ने लियोनार्डो एयरोस्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष वसंत माधव से भी भेंट की।