Last Updated on June 19, 2026 12:52 am by INDIAN AWAAZ

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों के आकलन के लिए आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने परीक्षा प्रकिया में ईमानदारी, पारदर्शिता और दक्षता के उच्च मानकों को बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया।
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष पुन: परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों, प्रबंधों और शिकायत निवारण तंत्रों की भी समीक्षा की। शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और उच्च शिक्षा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
