Last Updated on August 2, 2017 12:37 am by INDIAN AWAAZ

AMN  /

इस साल भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड समारोह का आयोजन लंदन में हुआ जिसमें शत्रुध्न सिन्हा, गोविन्दा, रविकिशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देशाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और आइटम क्वीन सीमा सिंह जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

लंदन में आयोजित ”ढिशुम” भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड समारोह में जुटे भोजपुरिया फ़िल्मी हस्तियों की मौजूदगी ने जहां एक ओर भोजपुरी की आवाज को सात समन्दर पार परदेस में लाकर चर्चित कर दिया वही दूसरी ओर भोजपुरी की दुनिया को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच दिया।

BHOJPORI

विदेशी धरती पर यह तीसरा ढिशुम अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड (आईबीफा) समारोह है। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह आयोजित किया जा चुका है। ढिशुम आईबीफा का रंगारंग अवॉर्ड फंक्शन को दर्शक २७ अगस्त को ढिशुम टीवी चैनल पर लुप्त उठा सकेंगे।

यह समारोह ३० जुलाई को लंदन के इंडिगो २ मे ढिशुम टीवी चैनल और अभय सिन्हा की याशी फ़िल्म्स द्वारा भव्य आयोजन किया गया। ढिशुम आईबीफा (भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह) में एक से बढ़कर एक भोजपुरी सितारे लंदन में अपना जलवा से सबको मोहित कर दिया।.

बिहारी बाबु शत्रुघ्न सिन्हा अपने सम्बोधन में भोजपुरी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश में कहा ‘भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की और आशा व्यक्त की सरकार जल्द ही शामिल कर देगी। उन्होंने कहा कि भोजपुरीया समाज के लिए तंबाकू अभिशाप है, जिसको छोड़ने के हमें शपथ लेनी चाहिए।’

इस मौके पर मनोज तिवारी, पवन सिंह एवं मधु शर्मा को बेस्ट एक्टर तो निरहुआ-अमरपाली को ढिशुम जोड़ी आप इयर अवार्ड और रवि किशन को आईबीफा क्रिटीक्स अवॉर्ड से नवाजा गया।

आईबीफा २०१८ मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गई।

FOLLOW INDIAN AWAAZ