Last Updated on June 17, 2026 12:25 am by INDIAN AWAAZ

भारत ने श्रीलंका को 55 लाख डॉलर की सैन्य सहायता दी, रक्षा साझेदारी मजबूत

भारत ने श्रीलंका सेना को 55 लाख अमरीकी डॉलर की सैन्य सामग्री नि:शुल्क आधार पर प्रदान की है, जो दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रक्षा साझेदारी की पुष्टि करता है। यह सहायता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित की गई थी। इसे श्रीलंका सेना की  तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय सेना के परिचालन भंडार से उपलब्ध कराया गया। सैन्य सामग्री को भारतीय नौसेना के जहाज शारदा पर कोलंबो ले जाया गया।

पिछले दो वर्षों में, भारत ने श्रीलंका के लिए 5 अरब श्रीलंकाई रुपये मूल्य की रक्षा संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन पहलों में श्रीलंकाई सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से अवसंरचना विकास, सैन्य उपकरणों की आपूर्ति और प्रशिक्षण सहायता शामिल हैं। AIR