Last Updated on May 5, 2025 9:17 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
भारतीय नौसेना तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन -डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन-एमआईजीएम की सफलतापूर्वक लड़ाकू फायरिंग की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्र में युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी।
एमआईजीएम प्रणाली एक उन्नत नौसैनिक माइन है और इसे आधुनिक स्टील्थ जहाजों और पनडुब्बियों के विरूद्ध भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन समुद्री जहाजों द्वारा उत्पन्न ध्वनिक, चुंबकीय, दबाव जैसे प्रभावों की रिकॉर्डिंग के लिए कई सेंसर से सुसज्जित है।
डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने कहा कि इस परीक्षण के साथ, यह प्रणाली अब भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है। 