Last Updated on April 29, 2023 2:43 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में, आज सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीनी ताईपेई के ली यांग और वांग शिलिन की जोड़ी से होगा।
कल दुबई में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद एहसान और हेन्द्रा सेतियावन की जोड़ी को हराया। इस जीत के साथ ही, प्रतियोगिता में 52 वर्ष बाद भारत का पदक जीतना तय हो गया है।
कल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष सिंगल्स में भारत को हार का सामना करना पड़ा। महिला सिंगल्स में पी.वी. सिधु को दक्षिण कोरिया की एन सी यंग ने जबकि पुरुष सिंगल्स में एच.एस. प्रणय को जापान के कांता सुनेयामा से शिकस्त मिली।
