Last Updated on February 17, 2023 7:14 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
पांच दिन चलने वाले एयरो इंडिया शो का आज बेंगलुरु में समापन हो जाएगा। इस विशाल कार्यक्रम में 98 देशों ने हिस्सा लिया। देश और विदेश से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 राष्ट्रों के वायु सेना प्रमुखों ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बैठक की और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
एयरो इंडिया शो के दौरान विभिन्न देशों ने अपने उपकरण तथा साजो सामान का प्रदर्शन किया। भारत ने 115 स्वदेशी कंपनियों की भागीदारी में देश में ही निर्मित 227 उत्पादों को प्रदर्शित किया। भारत का हल्का युद्धक विमान तेजस मार्क-वन इस कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
