Last Updated on November 10, 2026 3:53 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय (वनडे) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच न्यूजीलैंड के सेडन पार्क में खेला जाना था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में दो-शून्य से आगे है। श्रृंखला के शेष दो मैच 13 और 15 नवंबर को टौरंगा में खेले जाएंगे।
शुभमन गिल और के.एल. राहुल वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। शेष दो एकदिवसीय मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के एकादश में शामिल होने की संभावना है।
