Last Updated on March 5, 2026 1:15 am by INDIAN AWAAZ

अमरीका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी-एच आर ए एन ए ने बताया है कि 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में ईरान में अब तक 1 हजार 97 नागरिक मारे गए हैं। एजेंसी ने कहा है कि मृतकों में 181 बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के थे।
इसके अलावा, घायल नागरिकों की संख्या 5 हजार 402 हो गई है, जिनमें 100 बच्चे शामिल हैं। संस्था ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 104 हमले हुए हैं। इन हमलों में सैन्य अड्डों, चिकित्सा केंद्रों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।
