Last Updated on June 14, 2025 7:24 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज एक प्रैस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने विमान हादसे पर दुख जताया है और कहा कि जांच जारी है। श्री नायडू ने बताया कि विमान में साढे छह सौ फीट की ऊंचाई पर खराबी आई थी और पायलट ने इमरजेंसी की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय इस हादसे की हर पहलु से जांच कर रहा है। श्री नायडू ने कहा है कि तीन महीने में जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
