Last Updated on January 9, 2022 12:34 am by INDIAN AWAAZ
AMN
देश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 150 करोड 61 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। कल 90 लाख 59 हजार से अधिक टीके लगाये गये। इस दौरान 40 हजार 895 मरीज ठीक हुए। देश में स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव तीन है।
पिछले 24 घंटे में एक लाख 41 हजार 986 नए मामले सामने आए। वर्तमान में तीन लाख 71 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 68 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल 15 लाख 29 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि 15 से 18 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक किशोरों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू करने के एक सप्ताह के भीतर यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि देशभर में किशोरों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है।
