AMN/ WEB DESK
तमिलनाडु सरकार ने वेत्री तमिलगम दस्तावेज़ को मंज़ूरी दे दी है। इसमें मामा की ओर से सोने की अंगूठी देने की बात कही गई है।
योजना के तहत, सरकारी अस्पतालों में बच्चे का जन्म होने पर राज्य के स्थायी बाशिंदों के नवजात शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 755 करोड़ 83 लाख रुपये का सालाना बजट निर्धारित किया गया है।
