Last Updated on March 7, 2023 11:36 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
त्रिपुरा में कल राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. माणिक साहा के शपथग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य डॉ. साहा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
यह कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद ग्रांउड में होगा जहां मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों का भी शपथ ग्रहण कराया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस समारोह में शामिल होंगे सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शाम अगरतला पहुंचकर मनोनीत मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक की। प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस बैठक में भाग लिया।
