Last Updated on November 10, 2026 3:50 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी जापान ओपन बैडमिंटन में टूर्नामेंट के महिला डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। जापान के कुमामोतो में आज खेले गए पहले दौर के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जापान की हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता की जोड़ी को 21-17, 21-14 से हराया।
पुरुष डबल्स में हरिहरन अमसकरुणन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई। राउंड ऑफ 32 के मैच में उनके मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी आरोन चिया और सोह वूई यिक ने खेल शुरू होने के छह मिनट बाद चोट के कारण मुकाबला छोड़ दिया।
हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और राधिका शर्मा की जोड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। क्वालीफाइंग के पहले दौर में उन्हें दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका की चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट की जोड़ी से 21-16, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा।
