
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में खान दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में,देशवासियों की ओर से चीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लापता लोगों की तत्काल और सुरक्षित वापसी की कामना भी की है।
चीन: शानक्सी प्रांत में कोयला खदान में विस्फोट, मरने वालों की संख्या 90 हुई
चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। यह विस्फोट कल किंयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। अब तक 201 खनिकों को बचाया जा चुका है। बचाव कार्य जारी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यापक बचाव अभियान और घायलों के उपचार के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की मांग की है, साथ ही कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाने का भी निर्देश दिया है।
