AMN

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज के प्रचार अभियान में प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक शामिल हुए। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुरेन्‍द्र नगर, जम्‍बूसर और नवसारी में तीन चुनाव रैलियों को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सौराष्‍ट्र कच्‍छ में प्रचार किया। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने सूरत और राजकोट में चुनाव रैलियों को संबोधित कर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। पहचे चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए पहली दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में नाम वापस लेने की प्रक्रिया आज समाप्‍त हो गई।