AMN/ WEB DESK

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में, आज तड़के न्यू मार्केट इलाके में एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में आग से बचाव और अग्निशमन की व्यवस्था नहीं थी।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता अग्नि दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। उन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।