Last Updated on September 25, 2023 11:47 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि भारत 2030 की समय सीमा से पहले अपने 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। नई दिल्ली में इंडिया एनर्जी समिट 2023 में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अगली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुरक्षित दुनिया देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दो दिन के सम्मेलन का उद्देश्य देश में एक सक्षम हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बेल्जियम और जर्मनी के राजदूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।