Last Updated on October 17, 2022 5:35 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुनने के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और अन्य नेताओं ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। अध्‍यक्ष पद के लिए पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतगणना बुधवार को कराई जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।