Last Updated on February 1, 2026 11:19 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

एयर इंडिया ने आज दिल्ली से शंघाई के लिए सीधी उड़ान फिर से शुरू कर दी है, जो लगभग छह साल बाद एक नए अध्याय की शुरुआत है। शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की नॉन-स्टॉप उड़ान के उद्घाटन समारोह में महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर मुख्य अतिथि थे।

अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बेहतर हवाई संपर्क से दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क, व्यापार, पर्यटन, वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विकसित हो रहे नागरिक उड्डयन क्षेत्र से उत्‍पन्‍न, विकास के अवसरों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार, उड़ान मार्ग से कनेक्टिविटी और वैश्विक साझेदारियां विकास और अवसरों को गति प्रदान कर रही हैं।