AMN
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज तड़के अपने पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत 36 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। ब्रिटिश कंपनी वन वेब के उपग्रह आंध्रप्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए गए। इस मिशन से दूरसंचार और संबंधित सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि यह आत्मनिर्भरता का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा बाजार में देश की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
