Last Updated on January 12, 2024 11:31 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता दिल्ली से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। तीनों नेताओं ने आज रिटर्निंग ऑफिसर से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
सिक्किम में, ग्नथांग-माचोंग विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री दोरजी शेरिंग लेप्चा को आज सिक्किम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। श्री लेप्चा के चुने जाने का प्रमाण पत्र सिक्किम विधानसभा सचिवालय के सचिव ने जारी किया।
