Last Updated on August 20, 2023 7:48 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश़, बाढ और जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी अगले चार दिनों के दौरान मूसलाधार वर्षा हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत के आसपास भी वर्षा में तेज़ी की संभावना है। मध्यप्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा का कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ सकता है। दक्षिणी भारत के तटवर्ती इलाकों और गुजरात में अगले तीन से पांच दिन तक वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में अगले छह दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
