Last Updated on August 26, 2022 12:05 am by INDIAN AWAAZ

Image

AMN

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को गुरुवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया.इसके पहले उन्हें 23 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था.शाम को लोकल कोर्ट ने जमानत दे दी थी

Image
Image

उन्हें गिरफ्तार किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत ने जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही राजा सिंह के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि टी. राजा सिंह को प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कुल 101 केस दर्ज हैं। इनमें से 18 मामले सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के हैं। मंगलहाट पुलिस ने पीडी ऐक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें चेरियापल्ली सेंट्रल जेल में रखा गया है।

बुधवार रात को भी हजारों की भीड़ हैदराबाद की सड़कों पर उतरी थी और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। हैदराबाद के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज भी किया था ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। इसके अलावा आरएएफ की तैनाती भी की गई थी। बता दें कि भाजपा से निलंबित विधायक टी. राजा सिंह ने आज सुबह ही कहा था कि सीएम के. चंद्रशेखर राव ने इस मामले को ईगो पर ले लिया है।

विधायक ने कहा था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए साजिश रची जा रही है। इस बीच राजा सिंह की रिहाई के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अदालत में पुलिस ने कहा है कि राजा सिंह का बयान भड़काऊ था और उन्हें रिहा करने के चलते समाज में अशांति फैल रही है।