AMN

राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के रूझान आ गये हैं। मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के रूझान आ गये हैं।

चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। उपलब्ध रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस तेलंगाना में आगे चल रही है।

राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए मतदान हुआ था। श्रीगंगा नगर के करणपुर सीट के लिए मतदान कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था। सभी 199 सीटों के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 111 सीटों पर और सत्तारूढ़ कांग्रेस 72 सीटों पर और अन्य 16 सीटों पर आगे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस  नेता सचिन पायलेट टोंक विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी नाथद्वारा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विश्वराज सिंह मेवार से पीछे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर जोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से 28 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के रूझान आ गये हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 161 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस 66 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रह्वाद पटेल भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी शुरूआती प्रतिक्रिया में विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम को दिया है।

छत्‍तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 55 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य ने तीन सीट पर बढ़त ले रखी है। प्रमुख उम्‍मीदवारों में पाटन सीट पर भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं।

Assembly Election Results – 2023

Chhattisgarh(90)

Party NameLeadWonTotal
BJP540054
Congress330033
Others03003

Madhya Pradesh(230)

Party NameLeadWonTotal
BJP15901160
Congress680068
Others02002

Mizoram(40)

Party NameLeadWonTotal
BJP00000
Congress00000
MNF00000
ZPM00000

Rajasthan(200)

Party NameLeadWonTotal
BJP10311114
Congress680270
Others140115

Telangana(119)

Party NameLeadWonTotal
AIMIM06006
BJP08008
BRS390140
Congress620264



पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह राजनंदगांव सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के टीएस सिहं देव अंबिकापुर सीट पर पीछे चल रहे हैं, यहां पर भाजपा के राजेश अग्रवाल ने बढ़त बना रखी है। कुंकरी से भाजपा के विष्‍णुदेव साही आगे चल रहे हैं। भाजपा की रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत सीट पर आगे चल रही हैं।

इसके अलावा भाजपा ने जिन सीटों पर बढ़त बना रखी है उनमें धर्म जयगढ़, मस्‍तूरी, अहिवारा और खैरगढ़ सीट हैं।

वहीं, तेलंगाना में सभी एक सौ 19 विधानसभा सीटों के रूझान आ गये हैं। कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भारत राष्‍ट्र समिति 39 सीटों पर आगे  है और एक सीट जीत ली है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने भी छह सीट पर बढ़त ले रखी है। अन्‍य ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है। मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गजवेल सीट पर आगे चल रहे हैं। श्री राव, कामारेड्डी सीट पर पीछे चल रहे हैं। कोंडगल सीट से ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं।

करीमनगर से भाजपा के बंदी संजय कुमार पीछे चल रहे हैं। जुबली हिल्‍स से कांग्रेस के मो. अजहरूद्दीन आगे चल रहे हैं। चंद्रयान गुट्टा सीट से एआईएमआईएम के अकबरूद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। तेलंगाना के स्‍पीकर पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी अपनी सीट पर आगे हैं। वहीं, अंडोल सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कल होगी।

नागालैंड में तापी विधानसभा आरक्षित सीट का उपचुनाव नेशनेलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वांगलेम कोन्याक को 5 हजार 3 सौ 33 वोटों से हराया। इस सीट के लिए 96 दशमलव दो-पांच प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया था।