Last Updated on June 16, 2023 1:12 am by INDIAN AWAAZ

राज्य सरकार ने अब तक 8 जिलों में 94 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। जैसे-जैसे तूफान तट के पास पहुंचेगा, हवा की गति और बारिश बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मूसलाधार वर्षा की आशंका जताई है। राज्य सरकार ने वायुसेना, नौसेना, तटरक्षक बल और सेना की सहायता के लिए समन्वय किया है। आपदा प्रबंधन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की 34 टीम तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कल एक उच्चस्तरीय बैठक में चक्रवात से निपटने की स्थिति की समीक्षा की।
