Last Updated on March 18, 2026 5:11 pm by INDIAN AWAAZ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेनों में कई उन्नत सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की गई हैं। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ाई रोधी – एंटी-क्लाइम्बिंग सुविधाएँ शामिल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन में स्वदेश में विकसित कवच -स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है। रेल मंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर पटरी के दोनों ओर सुरक्षा बाड़ लगाने के साथ ही उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। श्री वैष्णव ने राज्यों से रेलवे परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सक्रिय कदम उठाने की अपील भी की।
