Last Updated on May 29, 2025 9:07 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
लद्दाख में, विकसित कृषि शंकल्प अभियान को अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से कृषि विज्ञान केंन्द्र द्वारा बड़े उत्साह के साथ शुरू किया गया। लेह जिले में अभियान का उद्घाटन समारोह कृषि विज्ञान न्योमा में आयोजित किया गया।
नागालैंड में भी राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि शंकल्प अभियान शुरू किया गया। नागालैंड सरकार के कृषि सलाहकार मठुंग यांतन ने कोहिमा में राज्य स्तर के अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक और स्थायी कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में शिक्षित करने के लिए इस पहल की प्रशंसा की। 