Last Updated on March 24, 2026 12:32 am by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि क्षय रोग आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व स्तर पर यह दिवस मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान ने शीघ्र निदान का विस्तार करने, मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता को मजबूत करने और रोगी की देखभाल में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रगति राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के साझा संकल्प को दर्शाती है। राष्ट्रपति ने सभी हितधारकों से क्षय रोग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
