Last Updated on March 13, 2026 10:18 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
राज्यसभा में कई सदस्यों ने आज सदन में निजी सदस्य विधेयक पेश किए। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस पर चर्चा हुई। भाजपा सदस्य धनंजय भीमराव महादिक ने कोल्हा पुरी चमड़ा शिल्प (संरक्षण और आजीविका सुरक्षा) विधेयक, 2026 पेश किया। कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने जलवायु अनुकूल कृषि और किसान संरक्षण विधेयक, 2025 पेश किया।
आज सदन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण विधेयक 2024 पर भी चर्चा हुई। यह विधेयक पिछले वर्ष फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डॉ. फौजिया खान द्वारा पेश किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 में संशोधन करना है। भाजपा की धर्मशिला गुप्ता और मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। बाद में सदन में विशेष उल्लेख सत्र हुआ जिसमें कई सदस्यों ने जनहित के मुद्दे उठाए।
