Last Updated on January 8, 2025 12:48 am by INDIAN AWAAZ

AMN

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। कल अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

घने कोहरे के कारण देश के उत्तरी क्षेत्र में कई ट्रेनों और उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली करीब 25 ट्रेनें पांच से छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।