Last Updated on April 4, 2026 3:37 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.ई.) ने महाराष्ट्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-48 पर वधावन बंदरगाह से तावा गांव तक चार लेन के एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अनुबंध पत्र जारी किया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-48 को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को बंदरगाहों से निर्बाध रूप से जोड़ेगा। चार लेन के इस एक्सप्रेस-वे को भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा।

बंदरगाह का प्राकृतिक जलस्तर 20 मीटर होगा और यह दो चरणों में चालू होगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर, ये एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देगा, रसद लागत को कम करेगा और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बढावा देगा, साथ ही क्षेत्र में बंदरगाहों के माध्‍यम से तेजी से आवाजाही सुनिश्चित होगी।