Last Updated on October 10, 2021 10:59 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बड़े अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खेल आयोजनों से हटने का निर्णय लेने से पहले खेल परिसंघों को सरकार से परामर्श करना चाहिए। बर्मिंघम में 2022 में आयोजित होने वाले राष्‍ट्रमंडल खेलों से हॉकी इंडिया द्वारा नाम वापस लिये जाने के संदर्भ में उन्‍होंने यह बात कही।

आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री ठाकुर ने कहा कि किसी अन्‍तर्राष्‍ट्रीय आयोजन में भाग लेने वाली टीम देश का प्रतिनिधित्‍व करती है। उन्‍होंने कहा कि कोई निर्णय लेने से पहले हॉकी इंडिया को सरकार और खेल मंत्रालय से बात करनी चाहिए थी।