Last Updated on October 20, 2023 11:00 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिलने पर सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वे कच्छ में धोरडो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के प्रति बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि धोरडो हमेशा रोशन रहेगा और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहेगा।
