Last Updated on May 29, 2025 9:05 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देश के कृषि क्षेत्र को विकसित करने के महत्व पर बल दिया है। ओडिशा में कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ पर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने और कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत करने सहित विभिन्न कृषि-संबंधी मुद्दों का समाधान कर रही है। उन्होंने देश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर भी बल दिया। श्री मोदी ने कृषि के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया।