Last Updated on November 15, 2021 8:02 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

प्रधानमंत्री ने आज भोपाल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने जनजातीय समुदायों के लिए राशन आपके द्वार सहित कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि राज्य के जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण का अभियान है। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्‍साहित करने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के नवविकसित रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। इसे पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। देश में अपनी तरह के इस पहले विश्व स्तरीय मॉडल रेलवे स्टेशन में वे सभी सुविधाएं हैं जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध होती हैं।