Last Updated on December 25, 2022 10:08 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे मन की बात की सौ वीं कड़ी में शामिल किए जाने वाले विषयों के बारे में अपने सुझाव भेजें। प्रधानमंत्री ने श्रोताओं को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने विश्‍व के कई देशों में कोविड 19 के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को अगाह किया। श्री मोदी ने सभी से कहा कि वे मास्‍क पहनने और हाथ धोने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करें।