Last Updated on March 14, 2024 12:40 am by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

पुणे में आयोजित हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में आज हॉकी आंध्र प्रदेश को शून्य के मुकाबले तेरह गोल से पराजित कर बड़ी जीत के साथ की शुरुआत की।

झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 02-02 तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल किये। झारखंड की दीपिका सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप आगामी 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।