Last Updated on December 4, 2022 10:11 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK


उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा।

ओडिशा की पदमपुर, राजस्‍थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहानी और छत्‍तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर  विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए भी कल वोट डाले जायेंगे।

वोटों की गिनती 8 दिसम्‍बर को होगी।

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पत्‍नी डिम्‍पल यादव पार्टी उम्‍मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्‍य को यहां से खड़ा किया है। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के निधन के कारण रिक्‍त हुई है।

रामपुर विधानसीभा सीट समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान को अयोग्‍य ठहराये जाने के कारण खाली हुई है। उन्‍हें नफरत फैलाने वाले भाषण के एक मामले में दोषी पाया गया है।  इस सीट पर भाजपा के आकाश सक्‍सेना और समाजवादी पार्टी के असीम रजा सहित कुल 10  उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

खतौली विधानसभा सीट भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी को दो वर्ष की सजा होने के कारण रिक्‍त हुई है। उन्‍हें 2013 में हुए दंगे के एक मामले में दोषी पाया गया है। यहां से भाजपा ने राजकुमारी सैनी को उम्‍मीदवार बनाया है जबकि मदन भैया राष्‍ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के संयुक्‍त उम्‍मीदवार हैं।

कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी ये उप चुनाव नहीं लड़ रही हैं।