Last Updated on December 4, 2021 11:35 pm by INDIAN AWAAZ

Image

AMN

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आज नौसेना दिवस पर नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि समुद्री सुरक्षा की रक्षा करने और समुद्र में देश के हितों की रक्षा करने के अलावा नौसेना ने कोविड महामारी के संकट से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय हितों, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में भारतीय नौसेना की शानदार भूमिका पर राष्ट्र को गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि देश को भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी नौसेना को उसकी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं जैसी संकट की स्थिति को कम करने में नौसेना के जवान हमेशा सबसे आगे रहे हैं।