Last Updated on August 23, 2023 10:59 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय ने चन्‍द्रयान-3 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो और भारत को बधाई दी है। अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक, बिल नेल्‍सन ने इसरो को बधाई देते हुए कहा है कि भारत चन्‍द्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश हो गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत की इस उपलब्धि से उन्‍हें प्रसन्‍नता हुई है।

ब्रिटेन की स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि भारत ने आज एक नया इतिहास रचा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के निदेशक, जनरल जोसेफ एशबाशर ने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उसने चन्‍द्रमा पर नई तकनीकि क्षमता का प्रदर्शन करते हुए सॉफ्ट लैंडिंग की है। दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति, सिरिल रामाफोसा और नेपाल के प्रधानमंत्री, पुष्‍प कमल दहल ने भी भारतीय उपलब्धि की प्रशंसा की।

भारत में ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त एलेक्‍स ऐलिस ने कहा कि यह महत्‍वपूर्ण क्षण केवल भारत के लिए ही नहीं है बल्कि पूरे विश्‍व और मानवता के लिए है।

ऑस्‍ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एन्रिको पालेरमो ने इस लैंडिंग को प्रेरणास्‍पर्ध बताया है।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद ने भी भारत की उपलब्धि पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।