Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

AMN

सरकार ने कहा है कि देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 88 दशमलव आठ एक प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 67 लाख 95 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वस्थ होने की दर में निरंतर सुधार होने से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है और इस समय केवल 9 दशमलव छह सात प्रतिशत लोग संक्रमित हैं। इस समय देश में कोविड-19 के केवल सात लाख 40 हजार रोगी हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 54 हजार 44 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब देश में कोविड-19 के मामले 76 लाख से अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार की प्रभावी रणनीति और टैस्ट, ट्रैक और ट्रीट की पहल से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी आई है।

इस समय भारत में मृत्यु दर एक दशमलव पांच एक है जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 717 रोगियों की मौत होने से देश में मरने वालों की संख्याबढ़ कर एक लाख 15 हजार 914 हो गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दस लाख 83 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। अब तक देश में नौ करोड़ 72 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Click to listen highlighted text!