Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

AMN

देश में आज एक ही दिन में कोविड के सबसे अधिक 82 हजार नौ सौ 61 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 78 दशमलव पांच तीन प्रतिशत हो गई है। अब तक 39 लाख 42 हजार हजार मरीज ठीक हुए हैं। पूरे देश में आज स्वस्थ होने वालों में महाराष्ट्र का प्रतिशत 23 दशमलव 41 रहा है। पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में कुल मिलाकर स्वस्थ होने की दर 35 दशमलव पांच प्रतिशत है। 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग रोग मुक्त हुए हैं।

आज स्वस्थ होने और सक्रिय मामलों के बीच 29 लाख से ज्यादा का अंतर है। सक्रिय मामलों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से करीब चार गुणा ज्‍यादा है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की बढ़ती संख्या से वास्तविक मामलों में कमी आई है और फिलहाल ये कुल सक्रिय मामलों का केवल 19 दशमलव 84 प्रतिशत है। अभी देश में नौ लाख 95 हजार सक्रिय मामले हैं।

पिछले 24 घंटों में 90 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 20 हजार से अधिक नए मामले शामिल हैं। इस सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। मंत्रालय ने बताया कि जांच, पहचान और उपचार के प्रभावशाली क्रियान्वयन से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है जबकि मृतकों की संख्या कम हुई है। फिलहाल भारत में इस रोग से मृतकों की दर एक दशमलव छह तीन प्रतिशत है।

Click to listen highlighted text!