Last Updated on March 23, 2025 11:32 am by INDIAN AWAAZ

AMN

रमजान के पवित्र महीने में दुबई शहर में उत्सव का माहौल है। इस पवित्र महीने में पारंपरिक लालटेन, अर्धचंद्र और सितारों की आकृतियों से सभी इमारतों और सार्वजनिक स्थानों को सजाया गया है।

ज़बील पार्क और सूक अल बहार जैसे लोकप्रिय स्थलों पर अब रमज़ान-थीम वाली शानदार सजावट की गई है। यहां आने वालों के लिए लाइव प्रदर्शन, इंटरैक्टिव गेम और तारों से जगमगाते आसमान के नीचे हकावती कलाकारों की पारंपरिक कहानी सुनना एक अनूठा अनुभव है।