Last Updated on November 23, 2021 5:17 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए सभी निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध हटा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि निर्माण कार्य बंद होने के कारण कामगारों को हो रही कठिनाइयों पर विचार करते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों को लागू करने की निगरानी करती रहेगी। श्री राय ने कहा कि अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध 26 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। स्कूल, कॉलेज, संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य संस्थाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी।